Breakfast To Lower Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करेगा आपका यह नाश्ता, दो दिन खाये ये नाश्ता घटेगा खराब कोलेस्ट्रॉल.
Breakfast To Lower Cholesterol: Heart attack की बिमारी दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही हैं, कम उम्र के लोग अब इस बीमारी की शिकार बन रही है. खराब लाइफस्टाइल और diet का असर हमारी पुरे हेल्थ पर पड़ रहा है, मोटापा, फैटी लिवर, किडनी फेलियर से लेकर हार्ट अटैक तक सब कुछ हमारे खानपान का ही नतीजा है. जंक फूड लोग खा रहे हैं, लेकिन एक्सरसाइज नही कर पा रहे है.
दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हेल्दी रखने का एक आसान तरीका हमारी रसोई से ही होकर जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल को ही दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण माना जाता है और भारतीयों में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कम करना भारतीयों के लिए बेहद अहम बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी एक चीज आपको दिल की बीमारी से दूर कर सकती है. हाल ही में हुई एक नई स्टडी के मुताबिक, अगर सिर्फ दो दिन तक एक खास हेल्दी नाश्ता खाया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम हो सकता है.
नई रिसर्च में क्या सामने आया है.
जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ बॉन के रिसर्चर्स ने 32 पुरुषों और महिलाओं पर एक रिसर्च की गई थी, इन सभी को मेटाबॉलिक सिंड्रोम था. स्टडी बताती है कि ओटमील (जई का दलिया) खाने से महज 48 घंटे में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL में करीब 10% की कमी देखी गई. सबसे खास बात यह रही कि इसका असर महज छह हफ्तों बाद भी बना रहा, जबकि लोग अपनी नॉर्मल डाइट पर लौट आए थे.
मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्या होता है?
मेटाबॉलिक सिंड्रोम एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे लोगों में हार्ट डिजीज, डायबिटीज, स्ट्रोक और एथेरोस्क्लेरोसिस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
ज्यादा वजन, हाई ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा कोलेस्ट्रॉल इन सभी वजहों से heart attack की बीमारी और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.
See also: GLOWING SKIN TIPS
ओटमील डाइट कैसे दी गई?
रिसर्च के दौरान सभी लोगों को दो ग्रुप में बांटा गया. पहले ग्रुप को दो दिन तक दिन में तीन बार सिर्फ ओटमील खाने को कहा गया. ओट्स पानी में उबाले गए थे और उसमें सिर्फ थोड़े फल या सब्जी मिलाने की इजाजत थी. यह लोग रोज करीब 300 ग्राम ओट्स खा रहे थे और उनकी कैलोरी नॉर्मल से लगभग आधी थी. दूसरे ग्रुप ने भी कैलोरी कम की, लेकिन उन्हें ओट्स खाने की इजाजत नहीं थी. दोनों ग्रुप को कैलोरी कम करने से फायदा हुआ, लेकिन ओटमील खाने वाले ग्रुप में असर कहीं ज्यादा था.
48 घंटे में खराब कोलेस्ट्रॉल करीब 10% कम
औसतन 2 किलो वजन घटा
ब्लड प्रेशर में हल्की कमी आई
डॉक्टरों के अनुसार, यह असर दवाओं जितना ताकतवर तो नहीं, लेकिन बिलकुल सुरक्षित और नेचुरल तरीका है.
ओट्स शरीर में कैसे काम करता है?
रिसर्च में पाया गया कि ओटमील खाने से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं. ये बैक्टीरिया ओट्स को डाइजेस्ट करके कुछ खास तत्व बनाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर सकते हैं, जो डायबिटीज की बड़ी वजह है.
ज्यादा फायदा कब मिलता है?
रिसर्च के अनुसार, कम समय में ज्यादा मात्रा में ओट्स खाने से ज्यादा फायदा हुआ. रोज थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल पर खास असर नहीं पड़ा यानी, दो दिन की सख्त ओटमील डाइट ज्यादा असरदार साबित हुई. रिसर्चर्स का कहना है कि अगर लोग हर 6 हफ्ते में 2 दिन की ओटमील डाइट अपनाएं, तो यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है और डायबिटीज से बचाने में भी मदद कर सकती है.
Disclaimer: अगर आप दवाओं के अलावा नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ओटमील आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, खासकर अगर आप पहले से किसी बीमारी से जुडे हुवे हो.
Breaking News: Breakfast To Lower Cholesterol





























